प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। आम पड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाकर सड़क पर हंगामा करने और पुलिस से अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी फरार है। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक सड़क पर डीजे बजाकर नाच-गाना कर रहे हैं जिससे आमजन को परेशानी हो रही है और आवागमन बाधित हो रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक तेज शोर-शराबा कर रहे थे। पुलिस ने युवकों को समझाते हुए डीजे बंद करने और सड़क खाली करने के निर्देश दिए लेकिन दो सगे भाइयों मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद आकिब ने बात मानने से इंकार कर दिया और पुलिस से वाद-विवाद करते हुए अभद्र व्यवहार किया। जब पुलिस ने डीजे बंद कराया तो दोनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और मौके पर खड़े सरकारी वाहन के शीशे भी तोड़ दिए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहम्मद शाहिद को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका भाई मोहम्मद आकिब उर्फ गबरू अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शाहिद मोहम्मद कलवा का पुत्र है और आम पड़ाव कोटद्वार जनपद पौड़ी का निवासी है।आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विनोद चपराना उप निरीक्षक राजाराम हेड कांस्टेबल दीपक मेवाड़ और हेड कांस्टेबल करण यादव शामिल रहे।
Spread the love