Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। फर्जी पहचान के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री कर बेचने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला 19 दिसंबर 2024 का है जब सराय ज्वालापुर निवासी संजीव कुमार ने रणवीर और इस्लाम नाम के व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान सामने आया कि इस्लाम बनकर जमीन बेचने वाला व्यक्ति वास्तव में पिंकू उर्फ अजय कुमार है जिसने फर्जी पहचान के जरिए यह खेल किया। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले में कई गंभीर धाराएं जोड़ी गईं। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी रही और 21 मार्च 2026 को उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को साक्ष्यों के साथ न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी पिंकू उर्फ अजय कुमार राजकुमार का पुत्र है और पीतपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार का निवासी है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी कांस्टेबल अनिल चौहान और कांस्टेबल राजेश देवरानी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp