Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला प्रशासन द्वारा प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा आमजन को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद के तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनपद का मुख्य कार्यक्रम प्रताप इंटर कॉलेज बोराडी नई टिहरी में जन-जन की सरकार 4 साल बेमिसाल के तहत आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य और प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर रक्तदान शिविर दिव्यांगजनों हेतु उपकरण वितरण तथा महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा गोष्ठी का आयोजन मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण तथा सूचना विभाग द्वारा राज्य सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन स्वीकृति वितरण दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। युवा कल्याण विभाग द्वारा मैराथन एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। शिक्षा एवं सूचना विभाग द्वारा उत्तराखंड की लोक परंपराओं लोक नृत्य लोक गायन और लोक कला से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। जिला सेवायोजन विभाग युवाओं को कौशल विकास स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं की जानकारी एवं मार्गदर्शन देगा तथा पंजीकरण भी किया जाएगा। ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय द्वारा विभिन्न प्रमाण पत्र‌ आधार पंजीकरण एवं आयुष्मान कार्ड से संबंधित कैंप लगाए जाएंगे। ग्राम्य विकास विभाग एवं खंड विकास अधिकारी चंबा द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार और पंजीकरण किया जाएगा। कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण एवं कृषि उपकरण वितरण किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण पोषण मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं स्वयं सहायता समूहों की जानकारी दी जाएगी। पशुपालन विभाग द्वारा पशु संबंधी जानकारियां तथा उद्यान विभाग द्वारा उद्यान योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड एवं अन्य योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा अन्य विभाग भी अपनी-अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp