विधायक विनोद कंडारी ने टकोली-बगड़वालधार सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विधायक विनोद कंडारी द्वारा टकोली से बगड़वालधार तक सड़क सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया।यह परियोजना कुल 954.44 लाख रुपये की लागत से पूरी की जाएगी,जिसकी लंबाई 12.350 किलोमीटर है।विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ती है और इसके निर्माण से स्थानीय लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति लंबे समय से क्षेत्रवासियों की परेशानी का कारण बनी हुई थी। अब इस परियोजना के माध्यम से उनका जीवन सुगम होगा।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य दूरस्थ इलाकों तक आधारभूत सुविधाएं पहुंचाना है और इस प्रकार की परियोजनाएं ग्रामीण विकास की दिशा में एक मजबूत कदम हैं।इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों,ग्रामीणों और विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही। स्थानीय जनता ने इस परियोजना की सराहना की और विधायक का आभार व्यक्त किया।
Spread the love