Spread the love

पौड़ी पुलिस की कार्रवाई: शराब पीकर वाहन चला रहे 18 चालक गिरफ्तार वाहन सीज और लाइसेंस निरस्त

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।जिसके क्रम में दिनांक 18 मई 2025 को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 18 (कोटद्वार-8,यातायात कोटद्वार-6,लक्ष्मणझूला-2,श्रीनगर-1 व पौड़ी-1) वाहन चालकों को मौके पर गिरफ्तार किया गया जिनके विरूद्ध एम.वी.एक्ट के तहत कार्यवाही कर वाहनों को सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही जनपद में चलाये गये चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 218 चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp