Spread the love

चार धाम यात्रा सुचारू रूप से संचालित पौड़ी पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधा

प्रदीप कुमार
श्रीनगर-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।प्रदेश में चार धाम यात्रा सुचारू व सफल रूप से संचालित हो रही है जनपद में चार धाम यात्रा के मुख्य पड़ाव श्रीनगर में पौड़ी पुलिस के द्वारा चारधाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं हेतु सुगम,सुरक्षित यात्रा व्यवस्था प्रदान करने हेतु लगातार दिन-रात तत्परता से ड्यूटियों का निर्वहन किया जा रहा है। श्रीनगर से चार धाम यात्रा हेतु हजारों वाहन प्रतिदिन गुजर रहे हैं। पौड़ी पुलिस द्वारा पूर्ण मनोयोग से ड्यूटियों का निर्वहन कर वाहनों को सुचारू रूप से उनके गंतव्यों की ओर भेजा जा रहा है। पौड़ी पुलिस व पैरामिलिट्रि फोर्स के जवनों द्वारा यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने के साथ ही संदिगंध वाहनों/व्यक्तियों की भी लगातार सघनता से चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही जनपद में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद में हर चेक पोस्टों पर सघनता से चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस द्वारा इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp