प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार भगवत प्रसाद मकवाना का जनपद भ्रमण प्रस्तावित है। इस दौरान उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ आगामी 7 अप्रैल को जिला सभागार कक्ष में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में संवाद एवं समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री के एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान 7 अप्रैल को अपराह्न 4 बजे सफाई कर्मचारियों के साथ संवाद एवं समीक्षा बैठक निर्धारित है। इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों से निर्धारित समय व स्थान में उपस्थित होकर बैठक में प्रतिभाग करने की अपील की गई है।
Spread the love