प्रदीप कुमार
थलीसैंण-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी एवं खरीद-फरोख्त में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना थलीसैंण पुलिस टीम द्वारा सायंकाल शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग के दौरान बीरोखाल मार्ग स्थित गैस गोदाम झड़पाली रोड के पास कार्रवाई करते हुए कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसमें 48 पव्वे माउंटेन ओक व्हिस्की और 12 बोतल रॉयल चैलेंज प्रीमियम गोल्ड व्हिस्की शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी कुलदीप सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम झड़पाली थलीसैंण के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में शामिल सदस्य हेड कांस्टेबल धनपाल सिंह और कांस्टेबल जसवंत सिंह शामिल रहे।
Spread the love