Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। घर से लापता हुई युवती को पौड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की मुस्तैदी से परिजनों को बड़ी राहत मिली है। मामले के अनुसार 31 मार्च 2026 को कृष्णपाल निवासी श्रीनगर ने थाना श्रीनगर में सूचना दी कि उनकी 25 वर्षीय पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है और वापस नहीं लौटी। सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना श्रीनगर और सीआईयू की संयुक्त पुलिस टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर सघन चेकिंग और तलाश अभियान चलाया गया। लगातार प्रयासों के बाद युवती को कुछ ही समय में सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए परिजनों ने पौड़ी पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में शामिल सदस्य
प्रभारी निरीक्षक प्रियंका भारद्वाज कांस्टेबल आदित्य गिरी कांस्टेबल मुकेश आर्य और महिला कांस्टेबल बबीता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp