प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल के निर्देशों के अनुपालन में गैस एजेंसियां और पूर्ति विभाग आपसी समन्वय के साथ गैस वितरण की कार्यवाही कर रहे हैं। जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की प्राप्ति और वितरण की स्थिति सामान्य बनी हुई है। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल ने बताया कि जनपद में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति और वितरण पूरी तरह सामान्य है। विगत दिवस जनपद की गैस एजेंसियों को कुल 2948 घरेलू एलपीजी सिलेंडर प्राप्त हुए जिनमें से 2401 सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए गए। वितरण के बाद एजेंसियों के पास 4393 सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि नौचोली तिनवालगांव सौड़ भदुरा लंबगांव बौसाड़ी नौघर गूलर पांव की देवी जाख जसपुर तिवाड़गांव मुयालगांव जखन्याली घनसाली बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों के लिए जनपद को प्रतिदिन 212 सिलेंडर का आवंटन प्राप्त हो रहा है। प्राप्त आवंटन के अनुसार श्रेणीवार और एजेंसीवार वितरण सुनिश्चित किया गया है। विगत दिवस 19 किलोग्राम श्रेणी के 84 सिलेंडर प्राप्त हुए जबकि 88 सिलेंडर वितरित किए गए। एलपीजी आपूर्ति और वितरण की निगरानी के लिए गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल द्वारा नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं। अब तक गैस गोदामों पेट्रोल पंपों व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और होटलों के कुल 455 निरीक्षण किए जा चुके हैं जिनमें 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। शिकायतों के निस्तारण के लिए जनपद मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम में अब तक 87 शिकायतें दर्ज की गई हैं जिनका लगातार समाधान किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि गैस की आपूर्ति सामान्य है इसलिए आवश्यकता अनुसार ही बुकिंग करें। सिलेंडर होम डिलीवरी या प्वाइंट डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त करें और एजेंसी पर अनावश्यक भीड़ या लाइन न लगाएं। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई है वे शीघ्र संबंधित एजेंसी से संपर्क कर यह प्रक्रिया पूर्ण कर लें। यदि किसी उपभोक्ता को कालाबाजारी दुरुपयोग अवैध भंडारण अधिक मूल्य वसूली या अन्य किसी प्रकार की शिकायत दर्ज करानी हो तो वे 01376-234793,01376-233433 और 9456533332 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
Spread the love