प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ और सुंदर जनपद बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में लगातार वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण कस्बों तक यह अभियान सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है ताकि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो। आज के अभियान में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 8283 किलोग्राम सूखा और गीला कूड़ा एकत्रित किया गया। इसमें स्कूलों के छात्र-छात्राओं राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों वन विभाग सैनिक कल्याण कृषि उत्पादन मंडी समिति राजाजी टाइगर रिजर्व हरिद्वार रेंज युवा कल्याण विभाग नगर पालिकाओं नगर पंचायतों जिला पंचायत नगर निगम महिला-युवक मंगल दल स्वयंसेवी संस्थाओं सिडकुल बीएचईएल और खंड विकास अधिकारियों ने अपने क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाई। जिलाधिकारी ने अभियान की सफलता के लिए नोडल अधिकारियों को तैनात किया है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई सुनिश्चित करते हुए धरातल पर इसके सकारात्मक प्रभाव दिखाई। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद को क्लीन मॉडल और सुंदर बनाने का लक्ष्य इस अभियान के माध्यम से पूरा किया जा रहा है।
Spread the love