Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। गोपेश्वर में मंडल स्थित काफल रेस्टोरेंट में रविवार तड़के भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। करीब 03:03 बजे फायर स्टेशन गोपेश्वर को आग लगने की सूचना मिली जिस पर फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर फायर सर्विस टीम ने तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण दो फायर वाहनों की मदद से लगातार कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। फायर टीम की तत्परता और कुशल कार्रवाई के चलते आग को फैलने से रोक लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस अभियान में डीवीआर नरेश सिंह एफएम अनूप सिंह यशवंत सिंह पवन सिंह अंकित सिंह और डब्ल्यूएफएम रश्मि की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp