Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता के साथ मनाया गया। जिला कार्यालय से लेकर सभी मंडलों और बूथों तक कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण संगोष्ठियों और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष सुषमा रावत ने की। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी की विचारधारा नीतियों और राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की मजबूती और सेवा भाव के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य निरंतर करते रहें। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का उल्लेख करते हुए जनसंघ काल से लेकर वर्तमान तक भाजपा के विकास और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और इसे संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के संयोजक गणेश भट्ट ने भी उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आयोजन को सफल बनाने में उनके सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर जिला मंत्री क्रांति किशोर नेगी ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गणेश राठी अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद टम्टा जिला सोशल मीडिया संयोजक सीमा भंडारी महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रीति बडोनी कोट मंडल अध्यक्ष रमेश रावत पौड़ी ग्रामीण अध्यक्ष संतोषी ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी कलजीखाल मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण डुकलान अगरोड़ा मंडल अध्यक्ष संतोष चंदोला सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष मधु खुगशाल ने किया। जिले के सभी मंडलों और बूथों पर भी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक पार्टी का ध्वजारोहण कर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। पूरे जिले में आयोजित इन कार्यक्रमों ने भाजपा की मजबूत संगठनात्मक संरचना और कार्यकर्ताओं के समर्पण को एक बार फिर उजागर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp