Spread the love

प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून आगमन एवं जनसभा तथा जनसंपर्क कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज महानगर देहरादून की सभी विधानसभाओं में व्यापक बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में कार्यक्रम को भव्य ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई तथा रणनीति तय की गई। बैठकों में सभी विधायकों एवं पदाधिकारियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में अधिक से अधिक जनसंपर्क कर लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने और उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं जिनमें स्वागत स्थल मानव श्रृंखला और अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देहरादून के लिए गौरव का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ करें तथा जिन स्थानों पर दायित्व दिए गए हैं वहां समय से पूर्व पहुंचकर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि उत्तराखंड की जनभावनाओं और उत्साह का प्रतीक बनेगा। सभी कार्यकर्ता मिलकर इसे ऐतिहासिक बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। बैठक में विधायक विनोद चमोली सविता कपूर उमेश शर्मा काऊ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कैबिनेट मंत्री खजान दास सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp