प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम गाड़ोवाली में भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे और मंत्री का अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि जनता द्वारा दिया गया स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे और जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी तथा आने वाले समय में गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सबिया संदीप गोयल सुशील चौहान विकास तिवारी सुशील त्यागी मनीष कुमार बिजेंद्र चौहान देवपाल सिंह राठी फुरकान अंसारी नफीस अंसारी डॉ विक्रम सिंह इरफान अंसारी विनय कुमार इनायत अंसारी विशाल चौधरी तौसीफ अंसारी विपुल चौधरी मुकर्रम अंसारी पुनीत कुमार शौकीन यशपाल चौधरी सतवीर सिंह वलीन अंसारी विनीत कुमार विशेष कुमार डिंपल चौधरी संदीप कुमार उस्मान अंसारी नईम अंसारी अजब सिंह राजपाल सिंह चौधरी नरेश कुमार सुदेश सैनी संदीप शर्मा वरुण चौहान ऋषभ नरूला मोहित कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Spread the love