प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों की जिला स्तरीय चयन समिति की द्वितीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य आंदोलनकारी के रूप में चयन के लिए प्रस्तुत प्रकरणों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान कुल 21 प्रकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इनमें से 7 प्रकरणों पर समिति के पदाधिकारियों की पुष्टि तथा प्रशासन और एलआईयू अभिलेखों के आधार पर निर्णय लेते हुए संबंधित व्यक्तियों को राज्य आंदोलनकारी सूची में शामिल करने की स्वीकृति प्रदान की गई। स्वीकृत नामों में सुरेन्द्र सिंह ग्राम कसौन नैनबाग कौशल्या देवी ढालवाला स्वर्गीय बाचस्पति कुडियाल डालवाला विचित्र सिंह ग्राम सिरसेड़ कीर्तिनगर लक्ष्मी डंगवाल नई टिडरी एकता डागवाल नई टिहरी और हुकम सिंह कण्डारी नैलचामी घनसाली शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कुछ ऐसे प्रकरण भी सामने आए जिनमें अभिलेख पूरी तरह स्पष्ट नहीं पाए गए और उनकी पुष्टि नहीं हो सकी। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि इन मामलों की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं ताकि आगामी बैठक में इन पर ठोस निर्णय लिया जा सके। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों की समीक्षा पूरी पारदर्शिता निष्पक्षता और गंभीरता के साथ की जाए जिससे वास्तविक राज्य आंदोलनकारियों को उनका अधिकार मिल सके। बैठक में उप जिलाधिकारी कमलेश मेहता नीलू चावला मंजू राजपूत अंकित राज एसीएमओ बृजेश सहित राज्य आंदोलन चयन समिति के सदस्य पुरुषोत्तम बिष्ट मुरारी लाल खण्डेलवाल कुंवर सिंह चौहान लोकेंद्र दत्त जोशी दिनेश डोभाल और संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love