प्रदीप कुमार
गंगनहर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखते हुए गंगनहर पुलिस ने कार्रवाई कर एक युवक को अवैध 315 बोर के तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। 26 जून 2026 को गंगनहर पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पनियाला स्थित मुर्गी फार्म के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अयान पुत्र जमील निवासी सिकरौदा भगवानपुर हरिद्वार (उम्र 18 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का देसी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी हथियार रखने का कोई संतोषजनक कारण नहीं बता सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। बरामदगी एक अवैध 315 बोर का देसी तमंचा दो जिंदा कारतूस पुलिस टीम उपनिरीक्षक संजीव चौहान अपर उपनिरीक्षक मनीष कवि हेड कांस्टेबल अशोक तिवारी होमगार्ड महक सिंह
Spread the love