प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए गणना प्रपत्रों के वितरण संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने सभी निर्वाचन अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को अभियान से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना है। इसके लिए गणना प्रपत्रों का समयबद्ध वितरण एवं संग्रहण जितना महत्वपूर्ण है उतना ही आवश्यक उनका शीघ्र डिजिटाइजेशन भी है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी एवं बीएलओ प्रपत्रों के संग्रहण के साथ-साथ डिजिटाइजेशन कार्य में भी तेजी लाएं ताकि अभियान की प्रत्येक गतिविधि तय समयसीमा के अनुरूप पूरी हो सके। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद के 592 बीएलओ द्वारा कुल 2,95,623 निर्वाचकों में से 99.93 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है। साथ ही 2,25,352 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी पूरा कर लिया गया है जो कुल प्रपत्रों का 76.23 प्रतिशत है। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं गणना प्रपत्र भरने का कार्य करेंगे। इसी अवधि में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। इसके बाद 14 जुलाई को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी तथा 14 जुलाई से 11 सितंबर तक उनका चरणबद्ध निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर को किया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी करते हुए कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए ताकि जनपद में शुद्ध अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।
Spread the love