प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में नशा उन्मूलन एवं जनजागरूकता अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में Say Yes to Life, No to Drugs थीम के अंतर्गत 12 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित नशामुक्त भारत पखवाड़ा के समापन अवसर तथा अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर जनपद के कोतवाली कोटद्वार थाना सतपुली थाना रिखणीखाल थाना पैठाणी एवं थाना थलीसैंण क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शैक्षणिक संस्थानों सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों युवाओं छात्र-छात्राओं महिलाओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ भी दिलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ-साथ परिवार समाज और राष्ट्र के विकास में भी गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया गया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा खेलकूद तथा अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ें और अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें। कार्यक्रम के दौरान आमजन को भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल टोल फ्री डी-एडिक्शन हेल्पलाइन 14446 की जानकारी भी दी गई तथा नशे से प्रभावित व्यक्तियों को समय रहते परामर्श और उपचार लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही ड्रग्स संबंधी शिकायतों एवं सहायता सेवाओं की भी विस्तृत जानकारी साझा की गई। पुलिस टीमों ने नागरिकों से अपील की कि यदि उनके आसपास कहीं भी मादक पदार्थों का सेवन बिक्री अथवा तस्करी की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि दोषियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा सके। जनपद पुलिस ने दोहराया कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए पुलिस का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
Spread the love