प्रदीप कुमार
गोपेश्वर-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा 2026 को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से चमोली जनपद के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन ए पी अंशुमान ने अपने भ्रमण के तीसरे दिन गोपेश्वर में तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बद्रीनाथ और केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ावों से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। एडीजी ने पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के साथ गोपीनाथ मंदिर पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इसके बाद रुद्रनाथ गोपीनाथ मंदिर समिति के पुजारियों तीर्थ पुरोहितों पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चारधाम और रुद्रनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मंदिर समिति ने यात्रा को व्यवस्थित बनाने के लिए कई सुझाव दिए जिन पर गंभीरता से विचार किया गया। केदारनाथ की ओर से आने वाले यात्रियों को मंदिर मार्ग से गोपीनाथ मंदिर में प्रवेश देने का सुझाव रखा गया जिससे अधिक श्रद्धालु दर्शन कर सकें। पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। यात्रा के दौरान नगर क्षेत्र में वाहनों के दबाव से जाम की स्थिति को देखते हुए बड़े वाहनों को मुख्य बाजार में निर्धारित स्थानों पर रोककर श्रद्धालुओं को पैदल भेजने तथा छोटे वाहनों के लिए श्योरा मैदान में पार्किंग विकसित करने का सुझाव दिया गया। रुद्रनाथ यात्रा के संदर्भ में यह भी बताया गया कि यह लंबा और दुर्गम पैदल मार्ग है जहां कई बार श्रद्धालु भटक जाते हैं। इस पर सुझाव दिया गया कि बाहरी क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों के लिए स्थानीय गाइड की अनिवार्य व्यवस्था की जाए ताकि यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से पूरी हो सके। इसके बाद एडीजी ने जनपद मुख्यालय में जिलाधिकारी गौरव कुमार मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी और अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश से मुलाकात कर चारधाम यात्रा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज भट्ट सचिव शांति प्रसाद भट्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष नेगी उपाध्यक्ष हरीश भट्ट कोषाध्यक्ष किशन सिंह बिष्ट सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Spread the love