Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 17 अप्रैल 2026 को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात पुलिस द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उन वाहन चालकों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई जिन्होंने अपने वाहनों में अवैध रूप से काली फिल्म लगाई हुई थी। पुलिस टीम ने मौके पर ही वाहनों से काली फिल्म हटवाई और संबंधित चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया। इसके अलावा तेज और लापरवाही से वाहन चलाने बिना हेलमेट सीट बेल्ट का उपयोग न करने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कई वाहनों के चालान किए गए और चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। आम जनता से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें जिससे सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp