प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में उद्योग मित्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय उद्योग मित्र समिति और एकल खिड़की जिला प्राविधिक समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योग बंधुओं की समस्याओं का आपसी समन्वय के साथ शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या है वहां प्राथमिकता के आधार पर ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाए। साथ ही सलेमपुर राजपूताना औद्योगिक क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उद्योगिक संगठनों द्वारा रामनगर और सलेमपुर राजपूताना क्षेत्र में फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग पर नगर निगम रुड़की को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग भगवानपुर में ग्राम रायपुर से ग्राम चौली तक सड़क पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। मुख्य विकास अधिकारी ने महाप्रबंधक उद्योग को निर्देशित किया कि एकल खिड़की व्यवस्था के तहत प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए और जो आवेदन विभिन्न विभागों में लंबित हैं उनका समन्वय के साथ शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन औद्योगिक इकाइयों को भूखंड या शेड आवंटित किए गए हैं लेकिन उत्पादन शुरू नहीं किया गया है उन्हें अंतिम अवसर देते हुए नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों को सख्त निर्देश दिए कि पानी की निकासी के लिए रिवर्स बोरिंग किसी भी स्थिति में न की जाए। इसके लिए प्रदूषण विभाग को नियमित निरीक्षण करने और उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान सचिव एचआरडीए मनीष कुमार महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल कमल कफल्टिया सीओ सदर एसपी बलूनी सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी सहायक नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की अमरजीत कौर सहायक नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार दीपक गोस्वामी सहित संबंधित अधिकारी और उद्योग मित्र उपस्थित रहे।
Spread the love