Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में पुलिस ने मानवता और तत्परता का परिचय देते हुए घने जंगल में रास्ता भटक गए एक विदेशी नागरिक और उसके भारतीय साथी को सकुशल रेस्क्यू किया। घटना 17 अप्रैल 2026 की रात्रि की है जब आकाश गोस्वामी निवासी मथुरा ने डायल 112 के माध्यम से सूचना दी कि वह अपने विदेशी साथी के साथ जंगल में भटक गए हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली देवप्रयाग और चौकी बछेलीखाल पुलिस टीम को सक्रिय किया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रशांत बहुगुणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया और कॉलर से लगातार संपर्क बनाए रखते हुए उसकी लोकेशन ट्रेस की जो बछेलीखाल क्षेत्र से करीब तीन किलोमीटर नीचे गंगा नदी किनारे मिली। घने जंगल अंधेरा और कठिन भू-भाग जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद पुलिस टीम ने स्थानीय पूर्व ग्राम प्रधान मुकेश रावत के सहयोग से सघन सर्च अभियान चलाया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित खोज निकाला गया। रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों की पहचान आकाश गोस्वामी और उनके विदेशी साथी जॉर्ज लियोन एसेवेडो उर्फ रामा कृष्णा के रूप में हुई जो मूल रूप से कोलंबिया के निवासी हैं और लंबे समय से भारत में रहकर भारतीय संस्कृति से जुड़े हुए हैं। दोनों ने बताया कि वे सीताराम मंदिर ग्राम कोटगांव की ओर जंगल के रास्ते जा रहे थे लेकिन अंधेरा होने के कारण रास्ता भटक गए। जंगली जानवरों के डर और घने जंगल के बीच स्थिति गंभीर हो गई जिसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस टीम ने दोनों को सुरक्षित मुख्य सड़क तक पहुंचाया और देवप्रयाग में ठहरने की व्यवस्था की। उन्हें अगले दिन सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। रेस्क्यू के बाद दोनों व्यक्तियों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। रेस्क्यू टीम प्रभारी निरीक्षक प्रशांत बहुगुणा पूर्व ग्राम प्रधान मुकेश रावत उप निरीक्षक दीपक लिंगवाल अपर उप निरीक्षक राकेश बिष्ट हेड कांस्टेबल पवन रावत कांस्टेबल भूपेंद्र कांस्टेबल अजीत कांस्टेबल नीरज होमगार्ड विनय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp