Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार केंद्र में मीडिया साक्षरता विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का उद्देश्य छात्रों में मीडिया के प्रति समालोचनात्मक समझ विकसित करना और उन्हें डिजिटल युग की चुनौतियों के प्रति जागरूक बनाना था। प्रो के जी सुरेश निदेशक इंडिया हैबिटैट सेंटर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने व्याख्यान में मीडिया साक्षरता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मीडिया साक्षरता केवल सूचना प्राप्त करने तक सीमित नहीं है बल्कि यह सूचना का विश्लेषण मूल्यांकन और जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की क्षमता भी प्रदान करती है। उन्होंने फेक न्यूज दुष्प्रचार और डिजिटल मीडिया में बढ़ती सूचनाओं की विश्वसनीयता जैसे मुद्दों पर चर्चा करते हुए छात्रों को सतर्क और जागरूक रहने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि एक सशक्त लोकतंत्र के लिए जागरूक और मीडिया साक्षर नागरिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की मुख्य आयोजक डॉ.अमिता सहायक प्राध्यापक पत्रकारिता एवं जनसंचार केंद्र रहीं जबकि सह आयोजक के रूप में डॉ.दिनेश भट्ट और डॉ.अंकित घिल्डियाल शामिल रहे। कार्यक्रम में केंद्र के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp