प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा सीजन और आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा नीलकंठ पैदल मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही संवेदनशील स्थलों की निगरानी मार्ग संकेतकों की उपलब्धता प्रकाश व्यवस्था स्वच्छता व्यवस्था तथा आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित राहत और बचाव संसाधनों की उपलब्धता का जायजा लिया गया। साथ ही आवश्यक सुधारात्मक कार्यों को समय रहते पूरा करने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया गया। इसके साथ ही चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव देवप्रयाग संगम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस टीम ने नगर पालिका देवप्रयाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संगम घाट मुख्य मार्गों पार्किंग स्थलों पैदल मार्गों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील क्षेत्रों का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने अनावश्यक जाम से बचाव श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने बैरिकेडिंग व्यवस्था को मजबूत करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से त्वरित निपटने के लिए आपसी समन्वय स्थापित किया गया। यात्रा सीजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता रखते हुए सभी विभागों द्वारा प्रभावी कार्ययोजना के अनुरूप व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो और यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।
Spread the love