Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस लाइन पौड़ी में नव आरक्षियों के बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने आरक्षियों को आग लगने की घटनाओं से निपटने राहत एवं बचाव कार्यों और अग्निशमन उपकरणों के प्रभावी उपयोग की महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रशिक्षण में जवानों को आग लगने के प्रमुख कारणों आग की विभिन्न श्रेणियों प्रारंभिक स्तर पर आग पर नियंत्रण पाने के उपायों और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया के बारे में बताया गया। साथ ही भवनों में सुरक्षित निकासी प्रक्रिया और जनसुरक्षा के मानकों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर सहित अन्य अग्निशमन उपकरणों के संचालन का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया जिससे नव आरक्षियों को वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने की समझ विकसित हो सके। नव आरक्षियों को कानून व्यवस्था के साथ-साथ आपदा प्रबंधन राहत और बचाव कार्यों में दक्ष बनाने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp