Spread the love

प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। देहरादून 22 अप्रैल को संसद में विपक्षी सांसदों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन न किए जाने के विरोध में डीएवी महाविद्यालय की छात्राओं और महिलाओं ने डीएवी कॉलेज चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास महिलाओं के हितों के प्रति उदासीन रहा है और समय-समय पर महिलाओं को गुमराह किया गया है जिससे उनकी नीयत स्पष्ट होती है। इस दौरान महिलाओं ने एक स्वर में संदेश दिया कि नारी सम्मान का जो विरोध करेगा उसे जनता करारा जवाब देगी। इस अवसर पर एमकेपी कॉलेज की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष साक्षी शंकर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रगति रावत पार्षद वंशिका सोनकर मीरा रेखा देवी सुमन सिंह और तारा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंत में सभी महिलाओं ने नारी सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp