Spread the love

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केदारनाथ धाम में दर्शनों के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच पुलिस ने मानवता और सतर्कता का परिचय देते हुए बिछड़े बालक को उसके परिजनों से सुरक्षित मिलाया। लखनऊ निवासी अमरजीत यादव का 11 वर्षीय पुत्र संस्कार यादव मंदिर परिसर में भीड़ के कारण अपने परिवार से अलग हो गया था। अकेले और परेशान हालत में मिले बालक को पुलिस कर्मियों ने तुरंत पूछताछ केंद्र लाकर उसे संभाला और उससे जानकारी ली। बालक के बताने पर कि वह अपने परिजनों से बिछड़ गया है पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीए सिस्टम के माध्यम से पूरे मंदिर परिसर में उद्घोषणा करवाई। इसी दौरान बालक से उसके पिता का मोबाइल नंबर लेकर पुलिस ने उनसे संपर्क किया और उन्हें पूछताछ केंद्र पर बुलाया। कुछ ही देर में पिता मौके पर पहुंचे जहां अपने बेटे को सुरक्षित देखकर भावुक हो उठे। पुलिस ने बालक संस्कार को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने इस त्वरित और संवेदनशील कार्य के लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp