प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा 2026 के सफल सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पौड़ी पुलिस ने व्यापक और सुनियोजित तैयारियां पूरी कर ली हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में 22 अप्रैल 2026 को क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार और क्षेत्राधिकारी सदर तुषार बोरा द्वारा प्रमुख यात्रा पड़ाव श्रीनगर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान यात्रा मार्ग के महत्वपूर्ण स्थलों संवेदनशील बिंदुओं और यातायात व्यवस्था का गहन आकलन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इसके बाद महिला थाना श्रीनगर में चारधाम यात्रा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल पीएसी आपदा राहत बल ट्रैफिक पुलिस होमगार्ड और पीआरडी जवानों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा सुविधा और सुगमता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही सभी को आपसी समन्वय सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए। यात्रा मार्ग को सुचारु बनाए रखने के लिए पूरे रूट को 3 जोन और 6 सेक्टरों में विभाजित किया गया है जिससे हर क्षेत्र में प्रभावी निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। नैरो पैच ब्लैक स्पॉट और बॉटलनेक जैसे संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक प्लान डायवर्जन व्यवस्था और लगातार मॉनिटरिंग लागू की गई है। साथ ही प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है जिससे किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। यात्रा ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों के लिए आवश्यक सुविधाओं और आवास की भी उचित व्यवस्था की गई है ताकि वे पूरी दक्षता और मनोबल के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा सकें। बैठक में कोतवाली श्रीनगर के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह महिला थाना श्रीनगर की प्रभारी प्रियंका भारद्वाज टीएसआई नीरज शर्मा सहित सभी चौकी प्रभारी और सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे।
Spread the love