Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। सुरक्षित मातृत्व स्वस्थ शिशु और उज्ज्वल भविष्य के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा रानी धर्म कुंवर राजकीय महाविद्यालय दल्लावाला (खानपुर) में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। शिविर में कुल 417 व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया जिन्हें विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। इनमें 72 एएनसी जांच 13 हाई रिस्क प्रेग्नेंसी जांच 237 गैर संचारी रोग जांच 38 चेस्ट एक्स-रे 57 रक्त जांच 28 टीबी स्पुटम जांच 82 आयुष्मान कार्ड निर्माण तथा 40 एचआईवी स्क्रीनिंग और 25 टेस्ट किए गए। शिविर में हिमालयन इंस्टीट्यूट की मेडिकल टीम द्वारा विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान की गईं जिनमें सामान्य रोग बाल रोग स्त्री एवं प्रसूति रोग नेत्र रोग और हड्डी रोग से संबंधित जांच और परामर्श शामिल रहे। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ.अनिल वर्मा ग्राम प्रधान दल्लावाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.कुंदन कुमार उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ.प्रदीप कुमार डॉ.फिरोज खान डॉ.कोमल डॉ.गुलशेर अली डॉ.हेमंत खड़कवाल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों और टीमों ने सक्रिय योगदान दिया। इसमें एएनएम आशा कार्यकर्ता सीएचओ एनटीईपी एनएसीपी टीम आरकेएसके काउंसलर और आरबीएसके टीम भी शामिल रही। शिविर के सफल आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य और उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp