प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। पशुपालन विभाग के अंतर्गत जिला योजना वर्ष 2025-26 में स्वीकृत राजकीय पशु चिकित्सालय ऊखीमठ के भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस परियोजना की कुल लागत 51.99 लाख रुपये है। बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में केदारनाथ विधानसभा की विधायक आशा नौटियाल ने मुख्य अतिथि के रूप में पशु चिकित्सालय भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत एवं जिला पंचायत ऊखीमठ की अध्यक्ष कुब्जा धर्वाण भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नए पशु चिकित्सालय भवन के निर्माण से क्षेत्र के पशुपालकों को आधुनिक और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी जिससे पशुधन के स्वास्थ्य में सुधार होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रुद्रप्रयाग डॉ.आशीष रावत ग्रामीण निर्माण विभाग प्रखंड रुद्रप्रयाग की अधिशासी अभियंता डॉ.मीनल गुलाटी सहायक अभियंता सुशील तिवारी तथा पशुपालन विभाग के चिकित्सक डॉ.सतेन्द्र सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love