Spread the love

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। भाजपा के युवा एवं तुर्क नेता गिरवीर सिंह रावत को समाज कल्याण योजनाएँ अनुश्रवण समिति में सदस्य नामित होने पर क्षेत्रीय लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी र्है। अनुसचिव दिनेश सिंह बड़वाल के हस्ताक्षर से जारी पत्र में नामित सदस्य के कर्तव्यों दायित्वों अधिकारों एवं से वा अवधि आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित प्रशासकीय विभाग के द्वारा पृथक से आदेश निर्गत किये जायेंगे। गिरवीर सिंह रावत को अनुश्रवण समिति में सदस्य बनाए जाने पर विकासखण्ड जखोली सहित समूचे रुद्रप्रयाग जिले के भाजपा कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण किया है। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपराज बंगारी भाजपा जखोली मण्डल अध्यक्ष मेहरवान सिंह रावत भाजयुमो जखोली अध्यक्ष प्रदीप रौथाण सुमाड़ी भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद डिमरी संदीप कठैत आदि ने खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp