प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा 23 अप्रैल 2026 को कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले गार्ड का निरीक्षण किया गया इसके बाद थाना कार्यालय भोजनालय कर्मचारी बैरक और थाना परिसर का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान थाने को आवंटित सरकारी संपत्ति और मालखाने का भी निरीक्षण किया गया। मालखाने में रखे लंबित मालों और थाना परिसर में खड़े वाहनों के निस्तारण के निर्देश दिए गए। थाना कार्यालय में संचालित सीसीटीएनएस पोर्टल अन्य ऑनलाइन पोर्टलों और अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही थाने को आवंटित शस्त्रों का निरीक्षण कर उनकी नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। प्रभारी कोतवाली लैंसडाउन सहित सभी कर्मियों को अनुशासन और बेहतर टर्नआउट बनाए रखने बैरकों और आवासीय परिसर को स्वच्छ रखने सरकारी संपत्ति का संरक्षण करने तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। इसके बाद थाने में तैनात सभी कर्मियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
Spread the love