प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डॉ शिव मोहन शुक्ला द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबों में कुल 32 अल्ट्रासाउंड किए गए जिनमें 25 गर्भवती महिलाएं भी शामिल रहीं। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी ने सीएचसी में मौजूद गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में प्रसव कराने की सलाह दी। इसके साथ ही मातृत्व सुरक्षा के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे गर्भवती महिलाओं से नियमित संपर्क बनाए रखें उनकी निरंतर ट्रैकिंग करें और प्रसव के दौरान उन्हें समय पर प्रसव केंद्र तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.पंकज सिंह एएनएम मंजू नेगी ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अरुण पोखरियाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love