प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। रानीपुर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने फायरिंग की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए 8 घंटे के भीतर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 तमंचे और 3 चाकू बरामद किए हैं। 21 अप्रैल 2026 की रात बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास फायरिंग की घटना हुई थी। इस संबंध में 22 अप्रैल को हन्नी निवासी आर्यनगर ज्वालापुर ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने दोस्त वंशु के साथ जा रहा था तभी 8-10 युवकों ने उन्हें रोककर मारपीट की और तमंचों से फायरिंग कर दी जिसमें वंशु के हाथ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 अप्रैल की रात ही धीरवाली रोड स्थित भागोवाली मैदान से 3 आरोपियों और 2 नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फरहान और अनमोल के कब्जे से एक-एक तमंचा और कारतूस सागर उर्फ पहाड़ी के पास से एक चाकू तथा दोनों नाबालिगों के पास से चाकू बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका इंस्टाग्राम पर “BAAZ” नाम का समूह है और वे क्षेत्र में वर्चस्व बनाने के लिए लोगों को हथियारों के बल पर डराते-धमकाते हैं। पहले हुए विवाद में वंशु उनके खिलाफ गवाह था इसी रंजिश में उन्होंने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों में फरहान पुत्र फरमान निवासी कस्सावान ज्वालापुर अनमोल उर्फ धीरेन्द्र बक्शी निवासी विष्णुलोक कॉलोनी रानीपुर सागर उर्फ पहाड़ी निवासी सुभाषनगर ज्वालापुर और दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी उपनिरीक्षक नन्दकिशोर ग्वाड़ी हेड कांस्टेबल विमल नेगी हेड कांस्टेबल जितेंद्र चौधरी कांस्टेबल विवेक गुसाईं कांस्टेबल सुमन डोभाल और कांस्टेबल राजपाल सिंह शामिल रहे।
Spread the love