प्रदीप कुमार
श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली श्यामपुर नाबालिग और महिला सुरक्षा को लेकर हरिद्वार पुलिस की तत्परता एक बार फिर सामने आई है। श्यामपुर क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ अशोभनीय हरकत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कांगड़ी निवासी एक व्यक्ति ने थाना श्यामपुर में शिकायत दर्ज कराई कि शिव कुमार बाबा नामक व्यक्ति ने उसकी 6 वर्षीय बालिका के साथ अशोभनीय हरकत की। शिकायत के आधार पर थाना श्यामपुर में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों पर थानाध्यक्ष श्यामपुर द्वारा तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने सक्रिय मुखबिर तंत्र की सहायता से 23 अप्रैल 2026 को नामजद आरोपी शिव कुमार बाबा पुत्र बलबीर निवासी कांगड़ी को तिरछा पुल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला और बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति पुलिस पूरी तरह संवेदनशील है और ऐसे मामलों में त्वरित तथा सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। आरोपी का नाम शिव कुमार बाबा पुत्र बलबीर निवासी कांगड़ी थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल उपनिरीक्षक रचना पठानिया और हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह शामिल रहे।
Spread the love