Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिला पंचायत चमोली में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पंचायतों की भूमिका और ग्रामीण विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में विकासखंड नंदानगर के ग्राम कनोल की ग्राम प्रधान पूजा देवी युवक मंगल दल अध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी गब्बर सिंह और जिला पंचायत थाला वार्ड के सदस्य ब्रेन सिंह राणा ने अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने पंचायतों की मजबूती को ग्रामीण विकास की आधारशिला बताया। कार्यक्रम में पंचायतीराज व्यवस्था के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत मिलकर स्थानीय समस्याओं के समाधान योजनाओं के क्रियान्वयन और जनभागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पंचायतों के माध्यम से पारदर्शिता जवाबदेही और समग्र विकास को बढ़ावा मिलता है।‌ कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्हें उनके अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचायतों को पारदर्शिता ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करना चाहिए तभी सशक्त और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत का निर्माण संभव है। इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह जिला पंचायतीराज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp