Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। गोपेश्वर में नाबार्ड प्रोजेक्ट लूम्स ऑफ नीति-माणा सहकारी समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक डीडीएम नाबार्ड चमोली श्रेयांश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। यह बैठक प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग एंड रिव्यू कमेटी के अंतर्गत जिला सहकारी बैंक चमोली में संपन्न हुई। बैठक में कार्यान्वयन एजेंसी मानव सेवा समिति और तकनीकी भागीदार लूम्स ऑफ लद्दाख के प्रतिनिधियों के साथ महा प्रबंधक जिला सहकारिता बैंक चमोली सूर्य प्रकाश सिंह रीजनल ऑफिस देहरादून जिला उद्योग अधिकारी अंजलि रमन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। लूम्स ऑफ लद्दाख की संस्थापक अभिलाषा बहुगुणा ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से परियोजना की प्रगति विस्तार से साझा की। इस दौरान नए उत्पादों के नमूनाकरण सामूहिक लेखा प्रणाली बाजार से जुड़ाव तथा स्थानीय ग्रामीण स्नातकों के प्रबंधन प्रशिक्षण से जुड़े पहलुओं पर जानकारी दी गई। बैठक में प्रवर्तकों अभिलाषा बहुगुणा और महेश खंकरियाल ने परियोजना की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। स्थानीय ग्रामीण स्नातकों मीना अनीता हंसा और कृष्णा ने अपने स्टॉक कच्चे माल एवं प्रतिपूर्ति रजिस्टर से संबंधित जानकारी साझा की। इस पर क्षेत्रीय कार्यालय और जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए रजिस्टर संधारण के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। जिला उद्योग अधिकारी ने हथकरघा क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में आगामी तिमाही के लिए निर्धारित लक्ष्यों पर भी चर्चा की गई तथा नाबार्ड जिला सहकारी बैंक जिला उद्योग विभाग और अन्य संबंधित संस्थाओं से सुझाव प्राप्त किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp