प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मासिक अपराध गोष्ठी में दिए गए निर्देशों के क्रम में 25 अप्रैल 2026 को टिहरी पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया। कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस ने दीपक सिंह पुत्र धरमेंयान सिंह निवासी ग्राम गहड़ को दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। वहीं कोतवाली मुनि की रेती पुलिस ने राखी पत्नी सचिन निवासी नई जाटव बस्ती ऋषिकेश जनपद देहरादून को 70 टेट्रा पाउच माल्टा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में बरामदगी के आधार पर संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए अभियोग दर्ज कर लिया गया है।टिहरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में मादक पदार्थों और नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Spread the love