Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर सरकार से व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई गई है। जयसिंह कठैत ने प्रधानमंत्री Narendra Modi, मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं गैस मंत्री से अनुरोध किया है कि गैस वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुलभ बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इंडेन भारत और हिन्दुस्तान गैस जैसी एजेंसियों के माध्यम से गैस सिलेंडर सभी जरूरतमंदों को आसानी से उपलब्ध कराया जाना चाहिए। वर्तमान में कई उपभोक्ताओं खासकर मजदूर वर्ग को गैस सिलेंडर भरवाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिनके पास कनेक्शन है लेकिन बुकिंग की सुविधा नहीं है उन्हें गैस के लिए भटकना पड़ रहा है और कई बार ब्लैक में सिलेंडर खरीदना पड़ता है। उन्होंने सुझाव दिया कि बिना सब्सिडी के भी ओपन मार्केट में उचित दर पर गैस उपलब्ध कराई जाए जिससे कालाबाजारी पर रोक लग सके और जरूरतमंदों को राहत मिल सके। साथ ही जिलाधिकारियों आयुक्त गढ़वाल मंडल जिलापूर्ति अधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में निर्देश जारी किए जाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बाहर से आए मजदूरों को गैस न मिलने के कारण उन्हें वापस लौटने की स्थिति बन रही है जो चिंताजनक है। इसके अलावा गैस प्लांट और एजेंसियों पर निगरानी बढ़ाने की जरूरत है ताकि आपूर्ति में किसी प्रकार की अनियमितता न हो। सरकार से मांग की गई है कि सभी उपभोक्ताओं विशेषकर मजदूर वर्ग और बिना बुकिंग सुविधा वाले लोगों को भी उचित मूल्य पर गैस उपलब्ध कराई जाए जिससे गैस एजेंसियों की मनमानी पर अंकुश लगाया जा सके और आम लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp