प्रदीप कुमार
केदारनाथ-रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के सफल सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधन की व्यापक सराहना हो रही है। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु यात्रा व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आ रहे हैं और खुले तौर पर प्रशासनिक प्रयासों की प्रशंसा कर रहे हैं। गाजियाबाद निवासी श्रद्धालु मोनू तोमर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारी संख्या में श्रद्धालुओं के बावजूद व्यवस्थाएं सुनियोजित ढंग से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने टोकन प्रणाली की विशेष सराहना करते हुए बताया कि इससे कम समय में सहज और सुगम दर्शन संभव हो पा रहे हैं। उन्होंने पैदल मार्ग पर उपलब्ध स्वच्छ पेयजल साफ शौचालय स्पष्ट संकेतक हेल्पलाइन नंबर सुरक्षा बलों की तैनाती और विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य सेवाओं को यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी बताया। साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की कि वे किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और निसंकोच यात्रा पर आएं। कर्नाटक हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के दिवाकर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए की गई व्यवस्थाएं उच्च स्तर की हैं। उन्होंने हेली सेवाओं के सुचारु और समयबद्ध संचालन की सराहना की साथ ही आईटीबीपी उत्तराखंड पुलिस और प्रशासन द्वारा किए जा रहे भीड़ प्रबंधन को भी प्रभावी बताया। रोहतक निवासी श्रद्धालु सोमवीर नैन ने बताया कि धाम पहुंचने पर उन्हें भोजन और अन्य सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिलीं और किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। श्रद्धालुओं ने एक स्वर में कहा कि केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित व्यवस्थित और श्रद्धालु हित में बनाने के लिए सरकार और जिला प्रशासन के प्रयास सराहनीय हैं, जिससे यात्रा और अधिक सुगम और यादगार बन रही है।
Spread the love