प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार ने 28 अप्रैल 2026 को औचक निरीक्षण करते हुए कोतवाली कर्णप्रयाग एवं बाजार चौकी कर्णप्रयाग का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने थाना और चौकी परिसर की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली और चौकी के भवन बैरक भोजनालय आवासीय भवनों तथा शौचालयों का बारीकी से मुआयना किया। जहां-जहां दीवारों या छतों में टूट-फूट पाई गई, वहां तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिन कमरों और कार्यालयों में शीलन की समस्या है उन्हें तकनीकी रूप से ठीक कराने के निर्देश दिए ताकि पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और अभिलेखों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। कार्यालयों में उपयोग हो रहे पुराने फर्नीचर जैसे कुर्सी और टेबल की मरम्मत कराने तथा अत्यधिक जर्जर सामान को बदलने की प्रक्रिया शुरू करने को भी कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में ही पुलिस बल बेहतर ढंग से जनसेवा कर सकता है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विनोद थपलियाल प्रतिसार निरीक्षक आनन्द सिंह रावत वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय नेगी उपनिरीक्षक मानवेन्द्र गुसांई उपनिरीक्षक प्रमोद खुगशाल महिला उपनिरीक्षक सरोज नौटियाल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Spread the love