प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सम्मान और सहायता के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशों के तहत यह पहल शुरू की गई जिसमें अकेले रह रहे और जरूरतमंद बुजुर्गों तक पुलिस टीम पहुंच रही है। 23 अप्रैल 2026 को आयोजित अपराध गोष्ठी में सभी थाना प्रभारियों को वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में कोतवाली कीर्तिनगर क्षेत्र में पुलिस टीमों का गठन कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया। पुलिस टीमों ने क्षेत्र में ऐसे वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की जो अकेले रह रहे हैं या जिनकी देखभाल के लिए कोई परिजन आसपास नहीं है। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उनका हालचाल जाना और उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा। पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी गई और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए गए ताकि वे सीधे पुलिस से संपर्क कर सकें। अभियान के तहत ऐसे बुजुर्गों को चिन्हित किया गया जो आर्थिक या शारीरिक रूप से कमजोर हैं और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ हैं। ऐसे लोगों को पुलिस टीम द्वारा राशन सामग्री वितरित कर सहायता प्रदान की गई। इस पहल से क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस प्रयास की सराहना की है। टिहरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के जनकल्याणकारी और संवेदनशील अभियान आगे भी लगातार जारी रखे जाएंगे ताकि समाज के हर वर्ग को सुरक्षा और सहयोग का भरोसा मिल सके।
Spread the love