प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में जनपद प्रभारी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण कर चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि तीर्थयात्रियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पंजीकरण केंद्र पर तैनात सभी कर्मचारी तीर्थयात्रियों के साथ सौम्य व्यवहार करें और अतिथि देवो भव की भावना के तहत उनका स्वागत करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुगम सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक चार लाख सात हजार नौ सौ इकसठ तीर्थयात्री चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। इनमें यमुनोत्री धाम में सत्तानवे हजार सात सौ चार गंगोत्री धाम में सत्तावन हजार आठ सौ त्रेसठ केदारनाथ धाम में दो लाख सात हजार चार सौ बावन और बद्रीनाथ धाम में चौरासी हजार नौ सौ बयालीस तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। इसके अतिरिक्त अब तक चौबीस लाख अड़सठ हजार एक सौ बत्तीस तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमय हो और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण हों। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love