प्रदीप कुमार
गंगनहर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। 26 अप्रैल 2026 को महेवह खुर्द उर्फ नागल, थाना कलियर निवासी आंसू ने थाना गंगनहर में सूचना दी थी कि उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK08AW5323 अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गंगनहर द्वारा टीम गठित कर घटना के खुलासे के प्रयास तेज किए गए। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। 28 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने पनियाला पडली रोड के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ और उसकी निशानदेही पर दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं। बरामद वाहनों में स्प्लेंडर प्लस संख्या UK08AW5323 और स्प्लेंडर संख्या UP11CX0774 शामिल हैं। इनमें से एक वाहन के संबंध में कोतवाली रुड़की में पहले से मामला दर्ज है। बरामदगी के आधार पर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का नाम और पता तौसीफ पुत्र अखलाक निवासी सौम्या मस्जिद के पास कोतवाली सिविल लाइन जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष
बरामदगी स्प्लेंडर प्लस संख्या UK08AW5323 स्प्लेंडर संख्या UP11CX0774 पुलिस टीम उप निरीक्षक नवीन कुमार उप निरीक्षक राजीव उनियाल हेड कांस्टेबल इलियास अली हेड कांस्टेबल संदीप कुमार कांस्टेबल रणवीर सिंह
