प्रदीप कुमार
पैठाणी-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पैठाणी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पौड़ी पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो किशोरों को पकड़ लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की स्कूटी आभूषण सीपीयू और अग्निशमन यंत्र बरामद किए हैं। 24 अप्रैल 2026 को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाकीसैंण के प्रधानाचार्य विश्वम्भर दत्त नौटियाल ने थाना पैठाणी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने स्कूल की आलमारियों के ताले तोड़कर 16 हजार 500 रुपये नकद कंप्यूटर का सीपीयू और अग्निशमन यंत्र चोरी कर लिया। इसके बाद 27 अप्रैल को चाकीसैंण निवासी प्रभाकर गौड़ ने अपनी स्कूटी चोरी होने की सूचना दी जो 25 अप्रैल की रात ग्राम मैली में सड़क किनारे से गायब हो गई थी। घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर थानाध्यक्ष पैठाणी सुनील रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थलों पर जांच संदिग्धों से पूछताछ सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण और क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने गोदा गांव बुंखाल मंदिर रोड के पास चेकिंग के दौरान दो किशोरों को संरक्षण में लिया। पूछताछ में दोनों ने स्कूल और स्कूटी चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। इनके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी सीपीयू अग्निशमन यंत्र और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए। पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों किशोरों ने 22 अप्रैल को ग्राम मैली में एक बंद घर का ताला तोड़कर वहां से आभूषण और नकदी चोरी की थी। चोरी के दौरान उन्होंने उसी घर में खाना बनाया खाया और वहां रखी शराब का सेवन भी किया। इस घटना की अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई थी लेकिन पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार दोनों किशोर नशे के आदी हैं और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। दोनों पैठाणी क्षेत्र के निवासी हैं और वर्तमान में देहरादून में रह रहे थे। दोनों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बरामद सामान स्कूटी होंडा एक्टिवा संख्या UK12G7682 सोने-चांदी के आभूषण जिनमें नथ के टुकड़े मांगटीका बिछुवे फूल डिजाइन के टुकड़े कान के टॉप्स और सिल्वर रंग की महिला घड़ी शामिल कंप्यूटर सीपीयू एक अग्निशमन यंत्र पुलिस टीम उप निरीक्षक उत्तम रमोला अपर उप निरीक्षक आनंद सिंह खरोला हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह कांस्टेबल अमित कुमार कांस्टेबल हर्षवर्धन सती कांस्टेबल हर्षपाल
Spread the love