Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में गंगा आरती देखने आई विदेशी महिला का मोबाइल खो जाने के बाद कोतवाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मोबाइल बरामद कर उसे सुरक्षित वापस लौटा दिया। विदेशी नागरिक महिला ऐना दाविट पत्नी बास्टियन निवासी डॉर्प्स स्ट्रीट नीदरलैंड 28 अप्रैल 2026 को हर की पैड़ी पर मां गंगा की आरती देखने आई थी। आरती के बाद भीड़भाड़ के दौरान उसका मोबाइल फोन गुम हो गया। मोबाइल में महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मौजूद थे। काफी प्रयास के बाद भी जब मोबाइल नहीं मिला तो महिला ने पुलिस चौकी हर की पैड़ी से सहायता की गुहार लगाई। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी संजीत कंडारी द्वारा कांस्टेबल नितिन रावत और कांस्टेबल भूपेंद्र गिरी को तत्काल खोजबीन के लिए लगाया गया। पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगातार तलाश करते हुए तकनीकी और स्थानीय जानकारी के आधार पर प्रयास जारी रखे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने 29 अप्रैल 2026 को खोया हुआ मोबाइल बरामद कर लिया। इसके बाद विदेशी महिला को चौकी बुलाकर मोबाइल उनके सुपुर्द किया गया। मोबाइल सुरक्षित वापस मिलने पर महिला ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया और उनकी त्वरित एवं सहयोगात्मक कार्यशैली की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp