Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के तत्वाधान में आज दिनांक29 अप्रैल 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट गंगनाली श्रीनगर के सभागार में सुबह 9:30 बजे एंटी ड्रग दिवस एवं पृथ्वी दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया इस अवसर पर सिविल जज [जूनियर डिवीजन ]कुमारी अलका ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम यहां एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर एकत्रित हुए है एंट्री ड्रग दिवस यह दिन हमें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और समाज को इस बुराई से मुक्त करने का संदेश देता है नशा आज हमारे समाज की सबसे बड़ी समस्याओं से एक बन चुका है युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति विशेष रूप से चिंताजनक है आज का युवा देश का भविष्य है नशे से बचाव का एक ही तरीका है जागरूकता एवं दृढ़ संकल्प उन्होंने आगे कहा कि यदि आप सभी छात्र-छात्राएं लगन और ईमानदारी से शिक्षा प्राप्त करेंगे तो अपने जीवन में एक ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं इसलिए आप अपने जीवन का लक्ष्य तय करें और उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करें उन्होंने कहा कि पृथ्वी दिवस हमें यह संदेश संदेश देता है कि यदि आज हम अपनी पृथ्वी का ध्यान नहीं रखेंगे तो आने वाली पीढियां के लिए जीवन कठिन हो जाएगा इसलिए हमें मिलकर पृथ्वी की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए और इसे हरा भरा एवं प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छ बनाए रखना चाहिए शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे के बढ़ते दुष्प्रभाव से जागरूक करना पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करना एवं उनके संवैधानिक अधिकारों कर्तव्यों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की कानूनी जानकारी प्रदान करना था ताकि वे जागरूक नागरिक बनकर अपने अधिकारों की रक्षा स्वयं कर सकें। शिविर में पीएलवी सदस्य मानव बिष्ट पूनम हटवाल एवं प्रीति बिष्ट प्रकाश नेगी प्रियंका रॉय ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क विधिक सहायता महिला अधिकार बाल संरक्षण कानून वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार भूमि विवाद राजस्व संबंधित प्रकरण तथा लोक अदालत की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर संरक्षक अनूप श्री पांथरी अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट प्रधानाचार्य डॉक्टर भीम राज बिष्ट पीएलबी सदस्य प्रकाश नेगी मानव बिष्ट पूनम हटवाल प्रियंका रॉय प्रीति बिष्ट आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp