Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत चंबा–नैल मोटर मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हुए थे तथा छह लोगों की मृत्यु हो गई थी। दुर्घटना से प्रभावित परिवारों को प्रशासन द्वारा सहायता राशि प्रदान की गई। प्रशासनिक टीम द्वारा प्रभावित परिवारों के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना गया तथा उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया। इसके बाद नियमानुसार सहायता राशि का वितरण किया गया। दुर्घटना में कीर्तिनगर क्षेत्र के दो घायल व्यक्तियों एवं घनसाली क्षेत्र के छह मृतकों के आश्रित परिवारों को सहायता प्रदान की गई। प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम गहड़ पट्टी लोस्तु बडियारगढ़ तहसील कीर्तिनगर निवासी महावीर लाल की पत्नी उषा देवी को सहायता राशि तीन लाख रुपये प्रदान की गई। वहीं इसी क्षेत्र के ग्राम गहड़ निवासी पुसु लाल के पुत्र उत्तम कुमार को पचास हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। प्रशासन द्वारा बताया गया कि सभी प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता प्रदान कर दी गई है तथा आगे भी आवश्यकतानुसार हर संभव सहयोग जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp