Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली लक्सर क्षेत्र में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में लंबित मालों का विधिवत निस्तारण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाने के मालखाने में रखे अज्ञात शवों से संबंधित बिसरा और अन्य मालों के निस्तारण की कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी लक्सर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में कोतवाली लक्सर के मालखाने में रखे अज्ञात शवों के पोस्टमार्टम से संबंधित 51 बिसरा (96 जार) और आबकारी अधिनियम से संबंधित 146 मालों के निस्तारण के लिए न्यायालय लक्सर से अनुमति प्राप्त की गई थी। न्यायालय द्वारा 24 अप्रैल 2026 को निस्तारण के लिए समिति गठित कर आदेश जारी किए गए थे। इसके क्रम में 2 मई 2026 को गठित समिति की मौजूदगी में कुल 197 बिसरा और अन्य मालों का नियमानुसार विधि-विधान से निस्तारण किया गया। गठित समिति में क्षेत्राधिकारी लक्सर प्रभारी निरीक्षक लक्सर तहसीलदार हरिद्वार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर के चिकित्सा अधीक्षक और अभियोजन अधिकारी शामिल रहे। पुलिस टीम में उप निरीक्षक नितिन चौहान और कांस्टेबल दिनेश चंद्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp